Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: गुरू घासीदास बाबा की जयंती पर मुख्यमंत्री का सम्मान एवं आभार कार्यक्रम कल

Vivek Sahu

Sat, Dec 17, 2022

रायपुर, गुरू घासीदास बाबा की 266वीं जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रागंण में मुख्यमंत्री का सम्मान एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति छात्र संगठन श्री यशवंत बांधे, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सतनाम ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 5 बजे से होगा। यह कार्यक्रम नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य अतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, सभापति रायपुर नगर निगम श्री प्रमोद दुबे और छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक श्री मोहन सुन्दरानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन