Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को भेंट की गई डिजिटल श्रीमद् भगवद्गीता पढ़ने के अलावा सुना भी जा सकता है

Vivek Sahu

Mon, May 8, 2023

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर को उनके राजधानी स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नगर पालिका कवर्धा के पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने श्रीमद् भगवद-गीता भेंट की। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली यह भगवद्गीता सेंसर के जरिए बोलती है। वन मंत्री इस अनोखी भगवद्गीता को देखकर और प्रभावित होकर इसकी प्रशंसा की।
डिजिटल श्रीमद् भगवद्गीता को सेंसर लगे उपकरण के जरिए सुना जा सकता है। लगभग 08 इंच साईज के सेंसर को जैसे ही भगवद्गीता के किसी भी श्लोक के सामने ले जाया जाए सेंसर में लगे स्पीकर से श्लोक सुनाई देना प्रारंभ हो जाता है। इतना ही नहीं भगवद्गीता को 14 अलग-अलग भाषाओं में सुना जा सकता है। जिस भाषा में सुनना है, एक छोटी साईज के कार्ड में अंकित भाषा के विकल्प के सामने सेंसर को ले जाना पड़ता है। इसके पश्चात् सेंसर को श्रीमद् भगवद्गीता में किसी भी श्लोक को उसी भाषा में सुना जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन