Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: निर्वाचन आयोग ने हटाए 2 कलेक्टर, 3 SP, तत्काल प्रभार मुक्त होने का आदेश

Vivek Sahu

Wed, Oct 11, 2023
रायपुर(न्यूज उड़ान ) चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं। वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी यू. उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशनल एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन