Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स को मिलेगी विशेष छूट।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
रायपुर। मानवसेवा माधवसेवा का संकल्प लेकर प्रदेश सहित पूरे देश के कोने कोने तक निःशुल्क रक्त हेतु मदद पहुंचाने वाली संस्था एवं पर्यावरण से लेकर मुफ्त शिक्षा मुफ्त इलाज , पुलिस प्रशासन के अभियानों में कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी रहने वाली संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन आज हर दिल में राज करते जा रहा है।   हर गरीब हर असहाय जब राजधानी रायपुर पहुंचता है तो उन्हें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन अकेला या अनजान शहर महसूस नहीं होने देता है।   हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन व्हाट्सएप ग्रुप एवं वेबसाइट के जरिए मदद पहुंचाता है 24 घंटे सेवा हेतु उपलब्ध है।   कई बार देखा जाता है कि कुछ परिवार के सदस्य मरीजों के साथ अकेले होते है किसी का कोई नहीं होता तो किसी के साथ बूढ़े मां बाप या किसी के माता पिता एडमिट होते है तो छोटे बच्चे अकेले डरे सहमे रहते है। इन सबको अपना परिवार समझ अपना समझ हेल्पिंग हैंड्स इनका ख्याल रखता है इनके इलाज से लेकर खाने रहने की व्यवस्था देखता है।   इसी कड़ी में आपको बता दे कि राज्य की एम एम आई नारायण हॉस्पिटल एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के बीच एक एम ओ यू साइन हुआ है जिसमें हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के लेटर पैड से आपको विशेष लाभ मिलेगा। कई प्रकार के विशेष छूट मुफ्त एंबुलेंस सर्विस जैसे लाभ मिलेंगे। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक रमेश अग्रवाल संरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने श्री बालाजी हॉस्पिटल के साथ भी एम ओ यू साइन किया हुआ है जिसमें 50 प्रतिशत तक की छूट है साथ ही कई बीमारियों में मुफ्त इलाज भी है। जो असहाय गरीब जरूरतमंद लोग रहते है हम उनका इलाज मुफ्त में करवाने का हर संभव प्रयास करते है।   वही महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबीता अग्रवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा ने बताया कि मानवसेवा माधवसेवा ही हमारा संकल्प है आर्थिक स्थिति के अभाव में किसी की जान न जाए रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए कोई भी भूखा पेट न सोए ये हमारा संकल्प है। और आने वाले दिनों में हम प्रयासरत रहेंगे को और अच्छे बड़े आयोजन हम कर पाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन