Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: प्रदेश राइफल एसोसिएशन संघ ने लिया प्रतिभागियों से पैसा,,सचिव बोले शुल्क लेते होंगे पर मुझे नहीं पता; व्यवस्था का भी बुरा हाल देखें कौन है,जबाबदार,

Vivek Sahu

Thu, Aug 22, 2024
रायपुर( न्यूज उड़ान )राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |   इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एवं 50 मीटर के सभी खेलों की तैयारी कराई जाएगी |   इस वर्ष राज्य स्तरीय निशानेबाजी की प्रतियोगिता में प्रवेश ऑनलाइन रखा गया है। राइफल एसोसिएशन संघ के सचिव दुर्गेश कुमार शर्मा से जब पूछा गया कि रजिस्ट्रेशन के अलावा भी अलग से चार्ज लिया जा रहा है तो उन्होंने बताया कि शुल्क लेते होंगे पर मेरे को नहीं पता आपस मे ले लेते होंगे आप को बता दे इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 314 लोग आए हुए है। एसोसिएशन संघ के सचिव ने क्या कहा प्रदेश राइफल एसोसिएशन संघ के सचिव से जब पूछा गया कि यहां पर किस प्रकार की व्यवस्था प्रतिभागियों के लिए रखा गया है तो सचिव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर वर्ष के भांति इस बार भी पूरी सुविधा के साथ आयोजन किया जा रहा है सभी प्रकार की व्यवस्था किया गया है किसी प्रकार की कोई कमी प्रतिभागियों के लिए नहीं की गई है ।   लेकिन वहां के कुछ लोगों ने बताया कि एक ही बाथरूम की व्यवस्था किया गया है जिसमें महिला पुरुष बच्चे सभी वर्ग के लोग उपयोग कर रहे हैं बाकी लोग कतार पर खड़े रहते हैं वॉशरूम का हाल इतना दर्दनाक है की घुसने से पहले लोग सोचते हैं की कितने मिनट साँस चलेगा। इस कमी को जब पत्रकारों ने सचिव को बताया तो सचिन शर्मा ने चौथी बटालियन पर पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने चौथी बटालियन को जवाबदारी को दोषी ठहरा दिया।   आपको बता दें कि एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन की बात करती है वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के कार्यक्रम में सुविधा न होना लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है प्रतिभागियों ने भी गंभीर आरोप लगाए प्रतिभागियों ने भी आयोजक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस लिया जा रहा है वही कारतूस और पिस्टल के लिए अलग से पैसे लिए जाते हैं जो पहले नहीं लिए जा रहे थे मगर अभी वर्तमान में इसके लिए चार्ज किया जा रहा है।   आप को बता दु कि ₹2000 पिस्टल के लिए और₹26 कारतूस के लिए अलग अलग चार्ज कर रहे हैं जिसके लिए खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई है वहीं आयोजन कर्ता का कहना है कि हम ऐसे कोई भी फीस नहीं लेते हैं यह सब कुछ निशुल्क होता है अब ये तो साफ हो चला है कि कोई ना कोई तो झूठ का सहारा ले रहा है मंत्री का आयोजन को लेकर नाराज़गी मंत्री टक राम वर्मा ने कहा कि तुरंत व्यवस्था किया जाना चाहिए और इस पर तत्काल सॉन्गजान लेगे और तुरन्त कार्यवाही भी की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन