Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से नाम वापसी के बाद नाम निर्देशन पत्रों की संख्या 38

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
सक्ती/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में 14, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में 9 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में 15 अभ्यर्थी निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। विधानसभा क्षेत्र सक्ती से 3 और जैजैपुर से 2 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिये हैं। नाम वापसी के बाद तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 38 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी श्री पंकज डाहिरे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती में श्री अनुभव तिवारी (अन्नू भईया) आम आदमी पार्टी को प्रतीक चिन्ह झाडू, डॉ. खिलावन साहू भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री चरण दास महंत इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री राजकुमार पटेल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, श्रीमती कमला बरेठ नेशनल यूथ पार्टी को लैपटॉप, श्री भैया जितेन्द्र चौहान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी, श्री जुगल किशोर भारती जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, श्री फागूलाल जायसवाल राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी को एअरकंडीस्नर, श्री भीम कुमार पटेल आप सबकी अपनी पार्टी को ऑटो-रिक्शा, श्री राजेन्द्र साहू आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को कोट, श्री खिलावन साहू निर्दलीय को सेब, श्री घनश्याम सिंह सिदार निर्दलीय को बेबी वॉकर, श्री धरमलाल कंवर निर्दलीय को टेलीविजन और श्री मोतीराम साहू निर्दलीय को अलमारी प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चन्द्रपुर में श्री गणेश राम चालाक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को प्रतीक चिन्ह वर्ग में हल जोतता किसान, श्री रामकुमार यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री लालसाय खुन्टे बहुजन समाज पार्टी को हाथी, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री सौरा लाल भगत समाजवादी पार्टी को साइकिल, श्री हीरासिंह कुर्रे (एडव्होकेट) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को स्कूल का बस्ता, श्री अजीत कुमार निर्दलीय को काँच का गिलास, श्री कन्हैया लाल साहू निर्दलीय को एअरकंडीस्नर और श्री हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को कैमरा प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी श्री अरूण कुमार सोम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर में श्री केशव प्रसाद चंद्रा बहुजन समाज पार्टी को प्रतीक चिन्ह हाथी, श्री कृष्ण कांत चन्द्रा भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री टेकचंद चंद्रा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, श्री दुर्गालाल केवट आम आदमी पार्टी को झाडू, श्री बालेश्वर साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री आलोक कुमार सोनवानी राष्ट्रीय हिन्द एकता दल को गन्ना किसान, श्रीमती उर्मिला खुंटे जनता कांग्रेस को नारियल फार्म, श्री रामपाल कश्यप जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को छड़ी, श्री सनिव कुमार डहरे आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को एअरकंडीस्नर, श्री सर्वेश कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी को साइकिल, श्री ओम प्रकाश बंजारे निर्दलीय को ऑटो-रिक्शा, नीतू कुर्रे निर्दलीय को पंचिंग मशीन, श्री भोजराम खुंटे निर्दलीय को अलमारी, श्री मनोज कुमार बंजारे निर्दलीय को सेब एवं श्री हिंदेश कुमार यादव निर्दलीय को बिस्कुट प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन