Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नवगठित सक्ती जिले में सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न कराने सभी तैयारियां पूर्ण।

Vivek Sahu

Sun, Dec 3, 2023
सक्ती( न्यूज उड़ान)  विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से आज एक दिन पूर्व संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। नवगठित सक्ती जिले में सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न कराने संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।   उल्लेखनीय है कि 03 दिसंबर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नंदेलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है।   मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तैयारियों के सम्बंध में बताया कि नंदेली भांठा स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में वोटों की गणना की जाएगी। आज पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों श्री पंकज डाहिरे, सुश्री दिव्या अग्रवाल और अरुण कुमार सोम ने सक्ती, चंद्रपुर एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न सुरक्षा संबंधी सभी जवानों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें।   कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा संबंधी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कलेक्टर के निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों मतगणना कक्ष का लिया जायजा-। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के दिशा-निर्देशन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम ने नंदेलीभांठा परिसर में तीनों विधानसभा के लिए बनाये गये मतगणना कक्ष की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष में ईव्हीएम काउटिंग, डाकमत पत्र काउटिंग और ईटीपीबीएस के लिए लगाये गये टेबल व बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखे जाने के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन