Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ के अध्यक्ष बनाए गए भगत चन्द्रा।

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
रायगढ़( न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला रायगढ़ की मासिक बैठक दिनाँक 11 जून 2024 को भूतपूर्व सैनिक श्री भीष्म कुमार जी के निवास स्थान सारंगढ़ बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर साँगीतराई के पर आयोजित किया गया था।   जिसमें लोगों को उनके हक की मांग रखते हुए शासन प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रकार के चल रहे योजनाओं का लाभ दिलाने तथा मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने और न्याय दिलाने के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया।   तथा सर्व समाज के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अन्य कई विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। पिछले कई महीनों से जिला रायगढ़ में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था जिसकी शून्यता को खत्म करते हुए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष रहे *भगत चन्द्रा को अध्यक्ष* पद पर नियुक्त किया।   अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद चन्द्रा जी ने अपने उद्बोधन में अपनी प्राथमिकता ब्यक्त करते हुए सर्व समाज की सेवा को , लोगो को जागरूक करना तथा संगठन का विस्तार करना एवं संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरा करने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने की प्रतिबद्धता स्वीकार करते हुए अपनी बात कही।   बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश श्री सचिव अरूण चंद्रा जी, ज्योति टांडे जी, श्री महेंद्र चंद्रा जी, जिला सचिव बसंत कुमार जी, युवा जिलाध्यक्ष यादराम जी, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर जी, लीगल सेल अध्यक्ष श्री राहुल पटनायक जी, श्री नरेश चौहान जी, महिला कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी साव जी, श्री भीष्म कुमार जी, श्री रामसिंह जी, श्री करन कुमार जी आदि मौजूद रहे I

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन