Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: झारखंड के विकास एवं घुसपैठियों को रोकने भाजपा सरकार जरूरी- हितानंद

Vivek Sahu

Mon, Nov 11, 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव में सिमडेगा विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर मंडल के 9 शक्ति केंद्र एवं 34 बूथों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा लगातार जनसंपर्क, बैठके सभाएं ली जा रही है। रामनगर, खिजरी, सुंदरपुर, बाजार शक्ति केंद्र, ठाकुर टोली, सिमडेगा क्लब ,सलडेगा, सभी जगह लगातार भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में मतदान हेतु अपील की जा रही है। भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र का पाठन एवं मोदी की गारंटी के बारे में सभी को बताया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जो मुख्य समस्या घुसपैठियों का भरमार जिसे रोकने के लिए घोषणा पत्र में बात कही गई है प्रमुखता से रखी जा रही है हितानंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा सिमडेगा विधानसभा में 5 साल कांग्रेस का विधायक रहा सरकार कांग्रेस,झामुमो की रही उन्होंने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया।   भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, विकास कार्यों को पूरा रोक दिया गया। पिछले चुनाव में जो उन्होंने वादे किए उसे एक भी नहीं निभाया । उन्होंने अपने भाषण में कहा की छत्तीसगढ़ में भी 5 वर्ष कांग्रेस की सरकार थी भाजपा सरकार आते ही 100 दिन में पूरी घोषणाओं को धरातल पर पूरा किया गया। झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक। हितानंद अग्रवाल ने कहा कि झारखंड की धरती खनिज संसाधन, वन संसाधन, उपजाऊ मिट्टी से भरपूर है। झारखंड में आयरन का सबसे बड़ा डिपो है। लेकिन झारखंड की गठबंधन सरकार को यहाँ के बेटे-बेटियों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। यहाँ के लाखों युवाओं को रोजगार देने की जगह संसाधनों को जमकर लूटा जा रहा है, ऐसे लोगों से सचेत रहना है, चुनाव में इनको सबक सिखाना है, और झारखंड में कमल का फूल खिलाना है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन