Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: ब्रेकिंग न्यूज घोर कलयुग मां ही निकली अपने बच्चे की हत्यायारी, अपने 24 दिन की पुत्री को कुंआ में फेककर की गई हत्या

Vivek Sahu

Thu, Jul 4, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) थाना मस्तूरी ग्राम किरारी ने थाना उपस्थित आकर अपनी 24 दिन की बच्ची की गुमने की रिपोर्ट पर तुरंत प्रकरण में विधिवत एफआईआर दर्ज किया गया।   प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच करने अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार, थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान को निर्देशित किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड को बुलाकर मौके का निरीक्षण किया गया।   साथ ही घटनास्थल के आसपास कुंवे और तालाब को स्थानीय मदद से घटना दिन को ही तलाशा गया था। प्रकरण की पूछताछ में प्रार्थी ने बताया कि हसीन गोयल से शादी से दोनो की तीन लडकी है। जिसमे सबसे छोटी लडकी 24 दिन की है कि दिनांक 30.06.2024 को रात्रि करीब 10.00 बजे खाना खाकर सभी सो गए थे । रात्रि करीब 02.30 बजे इसकी पत्नी हसीन गोयल इसे उठाकर बताई कि रात में करीब 1-00 बजे लडकी को दूध पिलाकर सो गई और जब पलटकर देखा तो छोटी लडकी बिस्तर पर नही थी।तब घर के सभी लोगो द्वारा घर और आसपास में खोजबीन करने पर भी बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद सभी घरवाले से बारीकी से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि घरवालों ने सोने से पहले घर का दरवाजा स्वयं बंद किया था और और बच्ची के गुम होने के बाद खोजने के दौरान दरवाजा स्वयं खोला था। इस तरह घटना में घर के किसी व्यक्ति के शामिल होने की पूरी संभावना थी, अगले दिन आसपास के कुवें और तालाब की गोताखोरों से खोज करवाई गई जिनकी मदद से बच्ची का शव प्रार्थी के घर के सामने कुआ से निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल का नवीन कानून के तहत वीडियोग्राफी की गई। बच्ची का पीएम कराने पर डॉक्टर द्वारा पानी में डूबने से बच्ची की मृत्यु होना बताने पर प्रकरण में धारा 103 बीएनएस(हत्या) जोड़ी गई। शव मिलने के पश्चात सभी परिजनों से मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तरीके से पूछताछ की गई । पूछताछ में सभी के द्वारा घटना करने से इंकार किया गया, किंतु बच्ची की मां से पूछताछ के दौरान बच्ची के जाने के बाद भी दुःख या पछतावे के भाव नहीं दिख रहे थे,जिस पर से उस पर संदेह हुआ ।   इसी दौरान मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद बच्ची की मां भावनात्मक रूप से टूट गई और बताया कि उसको लड़के की चाह थी पर उसकी लड़की हुई जिससे घर मे उसका मान सम्मान कम हो जायेगा ऐसा सोचकर जब घर के सभी सदस्य सोये थे तो उसे उठाकर घर के सामने वाला कुंआ मे जिंदा फेंक दिया । गवाहो के समक्ष कबूल करने पर आरोपिया को आज दिनांक 03-07-24 को विधिवत गिर. कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के संपूर्ण खुलासे की में थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान, थाना प्रभारी पचपेड़ी ओमप्रकाश कुर्रे, चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, एएसआई हेमंत पाटले, संजय यादव, एएसआई पवन सिंह , एसीसीयू से प्र.आर. देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ ,महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम महिला एवं अन्य मस्तूरी थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अपील: बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि इस तरह के कृत्य ने पूरे समाज के प्रति एक गंभीर अमानवीय अपराध घटित किया है जो कि हृदयविदारक है। माता पिता और एक परिवार के तौर पर हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि हम लड़के और लड़की में विभेद न करते हुए उन्हें समान प्रेम, संस्कार और परवरिश दे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन