Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने ग्रामीण अस्पताल व सोसायटी का किया औचक निरीक्षण

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कोटा के शिवतराई में पीएम जनमन योजना की समीक्षा के बाद शासकीय योजनाओं के मैदानी हालात का जायज़ा लेने करगीकला और पीपरतराई का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने इन ग्रामों में स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज वितरण सोसायटी का निरीक्षण किया।   हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट श्री मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।   ग्रामीण चिकित्सा सहायक का एक इंक्रीमेंट रोकने का भी निर्देश दिया।   कलेक्टर ने करगी कला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।   कलेक्टर ने प्रसव के संबंध में जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि यहां हर माह औसतन 10 प्रसव होता है।   कलेक्टर ने सभी को निर्देश दिए कि समय पर उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए। उन्होंने बीएमओ को सभी पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।   इसके बाद उन्होंने पीपरतराई उपस्वास्थ्य केंद्र का भी जायजा लिया। यहां ग्रामीणों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।   ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। सोसायटी में भंडारण वितरण का लिया जायजा। खेती किसानी के मौसम में कलेक्टर आज करगीखुर्द और पीपरतराई सोसायटी का भी निरीक्षण करने पहुंचे।   यहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर खाद बीज की उपलब्धता की जानकारी ली, किसानों ने बताया कि उन्हें यहां समय पर खाद बीज मिल जा रहा है ,किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खाद बीज का अग्रिम उठाव कर ले।   कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को भी हिदायत दी कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। उनके पीने के लिए पानी सहित अन्य सुविधा मुहैया की जाए।   किसानों को किसी भी हाल में कोई परेशानी ना हो। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान ,एसडीएम कोटा श्री युगल किशोर उर्वशा, सीएमएचओ श्री प्रभात श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन