Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: ग्रामीण और नगरीय निकायो में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ की ली बैठक

Vivek Sahu

Fri, Dec 15, 2023
सक्ती  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का जिले में सफल एवं बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी सीईओ और सीएमओ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के अलावा वंचित हितग्राहियों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार किए जाने कहा। उन्होंने कार्यक्रम के सुव्यस्थित आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों का निर्धारण, उत्तरदायित्वों के निर्वहन, जिला स्तर पर नियंत्रण एवं समन्वय की स्थापना, प्रचार-प्रसार हेतु वैन के रूट चार्ट, वैन आने के पूर्व की तैयारी, प्रचार वैन के गांव में पहुचने के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, वाहन प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, आईटी पोर्टल में वास्तविक समय में निगरानी आदि के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। शीघ्र ही विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही लक्षित और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर और डभरा एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, परियोजना निदेशक जिला पंचायत श्री बी पी भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर श्री बालेश्वर राम सहित सभी जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन