Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कलेक्टर ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की ली बैठक

Vivek Sahu

Sat, Jan 6, 2024
सक्ति( न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में संपन्न कराया गया। जिसके अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 6 जनवरी 2024 शनिवार को किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों जैसे दावा-आपत्ति, प्राप्त निराकरण करना, विशेष शिविर आयोजन इत्यादि आयोजित की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत बूथ लेवल एजेंट (बी एल ए) की नियुक्ति हेतु आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र प्रारूप से समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा और 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा तथा 8 फरवरी 2024 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से श्री त्रिलोक चंद जायसवाल, श्री रामनरेश यादव, श्री जी आर बंजारे, श्री रामकुमार कुर्रे, श्री प्रमोद कुमार लहरे, श्री राजीव लोचन सिंह, निर्वाचन शाखा से उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण कुमार गवेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन