Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: प्रभारी कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी आम लोगों की समस्याएं

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
सक्ती(,न्यूज उड़ान) प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने आज कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम दतौद निवासी श्री मनमोहन श्रीवास ने ट्राई साइकल स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही पात्रतानुसार त्वरित करवाई करने के निर्देश दिये।   इसी प्रकार जनदर्शन में बाराद्वार तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम लवसरा निवासी श्री शिवनंदन चौहान ने किसान सम्मान निधि दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन के माध्यम से इस विषय में शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार मालखरौदा तहसील के ग्राम बडेसीपत निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई साहू ने दिव्यांग पेंशन दिलवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम झरप निवासी श्री गौतराम टंडन ने शासकिय प्राथमिक शाला झरप में लगातार दो वर्षों से शिक्षक की कमी होने के कारण अतिशीघ्र दो शिक्षक पदस्थ कराने के संबंध में पहुंचे, डभरा तहसील के ग्राम कबारी पाली निवासी श्रीमती प्रमिला बघेल पति स्व. चंद्र कुमार बघेल एवं जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी जानकी देवी कर्ष पति स्व.लकेश्वर प्रसाद ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रुप में वेतन भुगतान प्रदान कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे तथा डभरा तहसील के ग्राम सराईपाली (घुरकोट ) निवासी राज चौहान ने ग्राम सराईपाली (घुरकोट) के कोटवार नियुक्ति के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे।   जिस पर प्रभारी कलेक्टर सुश्री दिव्या अग्रवाल ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।   उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन