Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: कलेक्टर ने जनदर्शन के माध्यम से दूर दराज से आये आमलोगों की सुनी समस्याएं

Vivek Sahu

Wed, Jan 10, 2024
 सक्ती( न्यूज उड़ान) , कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में आज सक्ती तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नंदौरखुर्द निवासी सुश्री सोनिया राठौर ने शैक्षणिक निधि के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची, उन्होंने बताया कि अभी वर्तमान में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जगदलपुर में अध्ययनरत हुं। मेरे पिता जी मध्यम वर्गीय कृषक है व माता गृहणी है और मैं शिक्षण शुल्क देने में असमर्थ हुं। जिसके वजह से मुझे शिक्षण शुल्क को देने हेतु शैक्षणिक निधि की आवश्यकता है। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार आज जनदर्शन में हसौद तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम नगारीडीह निवासी श्री राजू कुमार पिता श्री परमेश्वर ने दैनिक वेतन भोगी पद पर यथावत रखने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, उन्होंने बताया कि मैं प्री.मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रवास हसौद में दैनिक वेतन भोगी पद पर कार्यरत हुं। लेकिन वहां के अधीक्षक द्वारा पंजी पर हस्ताक्षर व पंजी पत्रक कार्यालय में जमा नही कर रहे हैं । जिसके वजह से आज मैं जनदर्शन में मुझे प्री.मैं. अनु. जाति बालक छात्रवास हसौद में यथावत रखने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचा हुं। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शीघ्र ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।   इसी प्रकार इसी प्रकार आज जनदर्शन में अड़भार तहसील के ग्राम सेरो निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई सिदार ने जमीन की सीमांकन कराने पर जमीन को नापने नही देने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, हकीम रजा खान एवं अन्य 04 वार्ड नं.18 स्टेशन मोहल्ला सक्ती निवासी ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्राम पंचायत में शामिल करने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, बाराद्वार तहसील के ग्राम रायपुरा निवासी श्री महादेव प्रसाद साहू ने जमीन सम्बंधित आवेदन लेकर पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम पोरथा निवासी परमानंद राठौर ने दिव्यांग पेंशन एवं राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन सहित अन्य आवेदक आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।   उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन