Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा, शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने प्रदेश सहित जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी देते हुवे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्वाचन सहित अन्य समन्वय वाले कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागो को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्र स्थल परिवर्तन के प्रपोजल सहित जिले के मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए रूटचार्ट अनुसार कौन से रूट में किस तरह की गाड़ीया जैसे बस, मिनीबस, जीप, कार आदि गाड़ी सुगमता से जा सकती है की जानकारी उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर संबंधित विभागो को तत्काल उन्हें रिलीफ करते हुवे संबंधित कार्यस्थल पर भेजे जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में धान पंजीयन, बारदाना की अद्यतन स्थिति, गिरदावरी के कार्यों, आयुष्मान कार्ड,अतिरिक्त कक्ष निर्माण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए शौचालय निर्माण कार्य, वीडियो सर्विलेंस टीम, पीपीईएस एंट्री पूर्णता की स्थिति, कृषि उपज मंडी के निर्माण कार्य तथा डीएमएफ, नरेगा तथा अन्य मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। उन्होंने बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्कूल जतन योजन, खाद-बीज उपलब्धता, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन