Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए आमलोगों की जनचौपाल में सुनी गई शिकायतें

Vivek Sahu

Wed, May 17, 2023

कोरबा। आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र कुमार पाटले, श्री प्रदीप साहू ने आम लोगों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र अग्रेषित कर इसके त्वरित निराकरण करते हुए आवेदकों के सूचना के लिए जनचौपाल के वेबसाइट पर निराकरण की स्थिति को अपलोड करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके अंतर्गत पम्प हाऊस-पंद्रह ब्लॉक कॉलोनी अंतर्गत खेल मैदान में ठेले-खोमचे, सब्जी, मछली और चिकन की दुकानें

संचालित होने से आसपास गंदगी फैलने तथा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने की शिकायत की गई। खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने और बच्चों तथा खिलाड़ियों के लिए माहौल विकसित करने की मांग की गई। पम्प हाउस-पंद्रह ब्लॉक तुलसीनगर मार्ग में गड्ढे निर्मित होने तथा इस सड़क में दिन-रात ट्रैक्टर और मिनी ट्रक संचालित होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनने की शिकायत करते हुए मार्ग में ब्रेकर बनाने की मांग की गई। अपर कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

जनचौपाल में ग्राम कोरकोमा के दिव्यांग बरंग साय राठिया निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने का आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 में निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत उनका विवाह हुआ था, उनकी पत्नी भी दिव्यांग है। योजना के अंतर्गत विवाहित जोड़े में से दोनों के निःशक्त होने पर एक लाख रुपए सहायता राशि दी जाती है, परंतु आज तक उन्हें सहायता राशि नहीं मिल पाई है। अपर कलेक्टर ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को तत्काल जांच करते हुए राशि उपलब्ध के निर्देश दिए। इसी प्रकार पुराना रिस्दा बालको नगर के रहने वाले सुखसिंह मंझवार द्वारा अपनी पिछड़ी आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि उनकी दो पुत्रियां खुशी व अंजू जन्मांत दिव्यांग है। एवं उनकी पत्नी का देहावसान हो गया है। सुख सिंह अत्यन्त गरीब परिवार से है तथा रोजी-मजदुरी कर अपना जीवन यापन करते है। परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य होने के कारण उन्हें अपनी दोनो पुत्रियों के लालन-पालन में कठिनाई हो रही है। उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक सहायता एवं गरीबी रेखा राशन कार्ड को खाद्यान्न दिलवाने का निवेदन किया। अपर कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी, महिला व बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को प्रकरण को संवेदनशीलता से लेते हुए आवेदक को राहत पहुचाने के निर्देश दिए।
कटघोरा विकासखंड के ग्राम जवाली के रहने वाले गजरूप सिंह द्वारा अपने मकान के सामने अवैध निर्माण पर रोक लगाने हेतु जनचौपाल में आवेदन किया गया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम कटघोरा को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा इलाज हेतु सहायता, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, रोजगार प्रदाय, नामांतरण, राशनकार्ड, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन