Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: 03 दिसंबर को कृषि उपज मण्डी नंदेलीभांठा में सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Vivek Sahu

Fri, Dec 1, 2023
सक्ती जिले में पहली बार विधानसभा निर्वाचन की मतगणना होगी। 03 दिसम्बर 2023 को होने वाले मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि 03 दिसम्बर को शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में तीनों विधानसभा के लिए अलग-अलग बनाये गये मतगणना केन्द्रों में सुबह 8 बजे से गोपनीयता की शपथ के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पोस्टल बैलेट की गणना से शुरू होगी। मतगणना दिवस के दिन ही सुबह मतगणना कार्य मे लगे कर्मियों को किस विधानसभा के किस टेबल मे बैठना है यह जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी को सुबह 06ः30 बजे नन्देलीभांठा परिसर में रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सभी आवश्यक स्थल सीसीटीव्ही कैमरे की सतत निगरानी में रहेंगें। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में मतगणना दिवस को सुबह स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभावार मतगणना केन्द्रों में 14 टेबल ईव्हीएम काउंटिग, 2 टेबल डाक मतपत्र काउटिंग तथा 1 टेबल ईटीपीबीएस स्कैनिंग के लिए लगाए जायेंगे। इस तरह प्रत्येक विधानसभा के लिए कुल 17 टेबल लगाए जायेंगे। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र सक्ती की मतगणना 17 राउण्ड में, विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर की मतगणना 19 राउण्ड में और विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर की मतगणना 20 राउण्ड में संपन्न होगी। मतगणना के दिन सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी। *मतगणना स्थल पर राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ता के लिए खाद्य सामग्री और कागज की होगी अनुमति-* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत बनाये गये मतगणना स्थल पर विभिन्न राजनैतिक दल के अभ्यर्थी व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यकता अनुरूप खाद्य सामग्री और कागज के प्रवेश की अनुमति दी गई है। *मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र अनिवार्य-* मतगणना स्थल शासकीय कृषि उपज मण्डी परिसर नन्देलीभांठा में ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर (मीडिया एवं पत्रकार दीर्घा) बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर तक मोबाईल लाने की अनुमति दी गई है। साथ ही मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है। *मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण पर प्रतिबंध-* मतगणना संबंधी सभी प्रक्रियाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही प्रवेश की पात्रता अनुसार सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाईल, लैपटाप, आईपैड, स्मार्ट वॉच, हथियार सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित की गई है। मतगणना स्थल पर तीन चरणों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जो निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओ की सघन जांच करते हुए रोकथाम करेंगे। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केन्द्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। जिनके द्वारा अनाधिकृत व्यक्तियों व सामग्रियों के प्रवेश का रोकथाम किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन