Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से पचपेड़ी में तहसील भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित, 63 लाख की लागत से बनेगा नया तहसील भवन

Vivek Sahu

Fri, Jun 28, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मस्तूरी (पचपेड़ी):- विधानसभा चुनाव के पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दिलीप लहरिया के मांग पर मस्तूरी विधानसभा को कई सौगातें दिया था।   पचपेड़ी क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित कॉलेज एवं तहसील की कई वर्षों पुरानी मांग को तत्काल पूरा करते हुए,कॉलेज एवं तहसील कार्यालय की स्वीकृति प्रदान कर दिया था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण जनों को राजस्व के काम के कारण काफी दूर मस्तूरी न जाना पड़े। स्थानीय जगह में तहसील कार्यालय खुल जाने से सभी को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। लेकिन तहसील भवन न होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से 63 लख रुपए की स्वीकृति शासन द्वारा नई तहसील भवन निर्माण हेतु स्वीकृत किया गया। जिसके लिए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की उपस्थिति में प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तहसील पचपेड़ी ग्राम पंचायत पचपेड़ी पटवारी हल्का नंबर में हेक्टेयर नयी पड़ती,अकृषिक भूमि का चयन किया गया है।   इस चयनित भूमि पर शीघ्र तहसील भवन का निर्माण नागरिक सुविधा के अनुरूप कराया जाएगा।   इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा के लिए मस्तूरी से पृथक कर पचपेड़ी को नई तहसील बनाया है, भवन बन जाने से निश्चित रूप से तहसील कार्यालय के सुचारू संचालन हो पाएगी तथा किसानों एवं आम जनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी‌। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया के साथ हाउसिंग बोर्ड सीईओ तहसीलदार ग्राम पंचायत पचपेड़ी सरपंच पूर्व सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण एवं किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन