Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: थाना हिर्री पुलिस द्वारा लगाया गया ग्राम खरकेना में जन चौपाल

Vivek Sahu

Tue, Jan 23, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अवैध शराब व नशीले पदार्थ निजात अभियान के तारतम्य में दिनांक 21.01.2024 को थाना हिर्री पुलिस द्वारा ग्राम खरकेना थाना हिर्री जन चौपाल लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुश्री रुचिका अग्रवाल नयाब तहसीलदार सकरी ब्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी साहू ग्राम सरपंच श्री परमेश्वर साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्री भोला नाथ तिवारी , डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,श्री सुनील यादव , श्री गोपाल यादव, श्री विरेन्द्र मरकाम, श्री ढकेल राम श्री भगत राम साहू श्री छोटे लाल साहू ,श्री प्रकाश साहू , श्री अशोक साहू एवं शकरा पब्लिक स्कूल की संचालिका,शिक्षक/ शिक्षिका, छात्र/छात्राएं,महिला/पुरुष बच्चे करीब 120 की संख्या में उपस्थित रहे ।   जन चौपाल लगाकर अपराध नियंत्रण एवं निजात अभियान के तहत अवैध शराब एवं नशे एवं मादक पदार्थों के बारे में जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन