Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: कोटा पुलिस ने 03 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद

Vivek Sahu

Thu, Nov 30, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों,महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की उम्र 22 साल साकिन लखोदना दिनांक 20.02.2020 के 12.00 बजे दिन में घर से बिना बताए कहीं चली गई थी कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 23.02.2020 को गुम इंसान क्रमांक 11/20 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता - तलाश दौरान तीन साल बाद आज दिनांक 30.11.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा महिला अपने पति मानसिंह के साथ ग्राम तेंदुआ में है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि उक्त दिनांक घटना को मैं अपने प्रेमी मानसिंह के साथ भागकर रायपुर आर्य समाज में शादी कर ली थी उसके बाद से अपने पति मानसिंह के साथ ही दुर्ग एवं अन्य जगहों में रहती थी। कुछ दिन पहले ही अपने पति मानसिंह के साथ गांव तेंदुआ में रहना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर पति मानसिंह को सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन