Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: <em>नेता प्रतिपक्ष हितानंद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, 10 दिन में व्यवस्था सुधार लो अन्यथा परिणाम भुगतने रहो तैयार</em>

Vivek Sahu

Thu, May 25, 2023

कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेता, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतवानी दी है, उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी 10 दिवस में व्यवस्था सुधार ले अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें | कोरबा में लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में नेता प्रतिपक्ष हितानंद का गुस्सा फूट पड़ा है जो आने वाले समय मे बिजली विभाग के लिए तूफान साबित होगा | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि पूरे देश भर में कोरबा से बिजली भेजी जाति है, कोरबा को हम सब उर्जाधानी के नाम से जाना जाता है किंतु "दिया तले अंधेरा" की कहावत कोरबा के लिए चरितार्थ होती हैं, जहां एक ओर शहर के विधायक राजस्व मंत्री, महापौर, बिजली विभाग के अधिकारी एसी चेंबर में बैठे हुए है तो वही दूसरी ओर शहर की जनता अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं, बिजली विभाग का जब मन करता है 4 घंटे, 5 घंटे बिजली बंद कर देते हैं, मैंटेनेंस के नाम पर अलग अलग क्षेत्रो में सुबह 6 बजे से शाम तक बिजली बंद कर देते है, प्रदेश सरकार ने बिजली बिल हाफ करने को घोषणा की थी किन्तु बिजली विभाग ने तो बिजली को ही हाफ कर दिया है जो कि कतई बर्दाश्त नही है | श्री अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व ठेका कर्मियों की हड़ताल हुई थी जिसमे समझौता हुआ था कि 12 दिवस के अंदर उनका भुगतान किया जाएगा किन्तु आज तक मार्च माह का भुगतान नहीं किया गया है, उसके बाद भी ठेका कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत कर रहें है तो वही बिजली विभाग के अधिकारी अपने चेंबर में बैठ कर मदमस्त एसी की हवा खा रहे है, आने वाला समय बरसात का है जब गर्मी में 5 - 5 घंटे बिजली बंद रहती है तो बरसात में तो 2 - 2 दिन बिजली बंद रहेंगी, बिजली विभाग के अधिकारी सुधारने जाएं, 10 दिवस के भीतर व्यवस्थाओं को सुधार लें अन्यथा कोरबा की जनता क्रोध का परिणाम भुगतने के लिये भी तैयार रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन