Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नाबार्ड ने मुंगेली नाका मैदान, बिलासपुर में 26 से 28 अप्रैल तक किया “तरंग – FPO मेला” का आयोजन

Vivek Sahu

Sat, Apr 27, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (एसएफएसी) और ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के सहयोग से मुंगेली नाका मैदान, बिलासपुर में 26 से 28 अप्रैल तक तरंग - एफपीओ मेला आयोजित किया है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के 18 जिलों के 50 एफपीओ ने स्टाल लगाया जिसमें जीराफूल चावल, काला चावल, काजू, मसाले, फल; मोटे अनाज और इसके उत्पाद; वन उत्पाद जैसे शहद, चिरौंजी और कई हस्तशिल्प उत्पाद शामिल थे । आईजकेवी ने अपने प्राकृतिक और जैविक कृषि उत्पाद के लिए स्टॉल लगाए हैं ।   मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अवनीश कुमार शरण, जिलाधिकारी बिलासपुर उपस्थित थे।   इस कार्यक्रम में श्री अमित कुमार, आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर और श्री राम प्रसाद चौहान, सीईओ जिला पंचायत, बिलासपुर सन्मान्निय अतिथि के रूप में उपस्थित थे। नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने कहा कि नाबार्ड ने एसएफएसी और ओएनडीसी की साझेदारी में कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ के एफ़पीओ को अपने उत्पाद के विपणन और बिक्री के लिए एक प्लैटफ़ॉर्म देने के लिए किया है। उन्होंने बताया कि काफ़ी एफपीओ अब ई-नाम, ओएनडीसी से जुड़े है और एनसीडीईएक्स में भी सक्रिय रूप से कारोबार कर रहे हैं जिससे उन्हें देश भर के उपभोक्ताओं को अपनी उपज ऑनलाइन बेचने का मौका मिल रहा है। उद्घाटन के पश्चात, अतिथियों ने स्टालों का मुआयना किया, प्रतिभागियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन