Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जेठा ग्राउंड में बालिका दिवस पर दिलाई गई शपथ

Vivek Sahu

Wed, Jan 24, 2024
 सक्ती, शासकीय क्रांति कुमार भारतीय कॉलेज सक्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग सक्ती, यूनिसेफ़, वी द पीपल एवं निवेदिता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ प्रारंभ किया गया। स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया। इस सम्मेलन में यूनिसेफ़ की ओर से ज़िला सलाहकार श्री तोषित चौहान ने "समाज में महिलाओं और किशोरी लड़कियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा में युवा का योगदान" कैसे हो सकता हैं इसके ऊपर अपनी बात रखी। निवेदिता फाउंडेशन से संतन दास ने मुख्य रूप से युवाओं को समाज में महिलाओं के लिए उपलब्ध अधिकारों के बारे में शिक्षित किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने अधिकारों के लिए निर्भीक होकर अपनी बात रखे। प्रोफ़ेसर डॉ शंकुन्तला राज ने बालिका दिवस के महत्व को समझाते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ श्याम कवर वारे जी ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ज़िले में चल रही योजनाओं के बारे में बताया। अंत में युवा बालिकाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानी एवं संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण पश्चात हुआ, जिसमें कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उपस्थित सभी को शपथ ग्रहण कराया कि वह समाज में महिलाओं और किशोरी लड़कियों के सशक्तिकरण और सुरक्षा में अपना योगदान देंगे एवं सभी के जीवन को समृद्ध बनाने का प्रयास निरंतर करेंगे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो. सोमेश कुमार घीटोड़े (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) ने समस्त अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया एवं प्राचार्य की अनुमति से कार्यकम के समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम में यूनिसेफ़ एवं वी द पीपल से तोषित चौहान ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवक ओम प्रकाश लहरे, निवेदिता फाउंडेशन से संतन दास, महिला बाल विकास से सीडीपीओ श्याम कवर वारे, सुपरवाइजर्स (महिला बाल विकास विभाग सक्ति), कॉलेज स्टाफ़ एवं 70 छात्र छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन