Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: जिले के सभी आश्रम-छात्रावास के विद्यार्थियों को टेलीविजन स्क्रीन पर लाईव दिखाया जाएगा प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
सक्ती, आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। संध्या बेला दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्री राम के बाल रूप विग्रह को श्री राम जन्म भूमि पर बन रहे भूतल के गर्भग्रह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सक्ती सहायक आयुक्त श्री संजय सिंह ने सभी मंडल निरीक्षक सक्ती मयंक कुमार चंद्रा,डभरा रूप लाल मिरी,मालखरौदा नंदकुमार मल्होत्रा, जैजैपुर बंसीलाल टंडन को निर्देशित किया है कि जिले के सभी आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आश्रम/छात्रवास में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले विभाग के आश्रम, छात्रावास, प्रयास/एकलव्य विद्यालय एवं क्रिड़ा परिसर सहित अन्य सभी कार्यालयों और भवन परिसर में स्वच्छता कार्य किया जाएगा। साथ ही सभी अधीक्षक को 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को टेलीविजन के माध्यम से सभी छात्रावास में दिखाई जाने के निर्देश दिए है। जिसके लिए सभी छात्रावास में टेलीविजन की व्यवस्था हो, छात्रावासों में प्रभु श्री राम का विधिवत दीप प्रज्वलन कर पूजा पाठ किया जावे, शाम को सभी छात्रावासों में दीप प्रज्जवलित कर रोशनी के साथ दीपोत्सव की जाए। प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिष्ठान का वितरण बच्चों को किया जावे एवं जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने कहा है। 22 जनवरी के दिन सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य आश्रम-छात्रावासों व कार्यालयों में टेलीविजन/एल.ई.डी. स्कीन लगाकर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिखाये जाने को कहा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन