Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही।

कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम।

जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी

बुधवारी मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, सीएसईबी चौकी पुलिस की त्वरित

राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायत

: सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम किया गया सील

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
सक्ती(न्यूज उड़ान)  सक्ती जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 17 नवंबर को मतदान के पश्चात स्ट्रॉन्ग रूम नंदेलीभाठा में सभी मतपेटियों के आने के बाद सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के., विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 व 37 श्री उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस प्रेक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर. आहिरे एवं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सुबह स्ट्रांग रूम को सील किया गया।   स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष भी बनाया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्री पंकज डाहिरे, श्री अरूण कुमार सोम सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन