Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुलिस परिवार से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना एवम

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
बिलासगुड़ी में पुलिस परिवार से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा स्वयं पुलिस क्वार्टर में जाकर मकान की स्थिति का जायज़ा लिए तथा पुलिस आवास में निवासरत परिवार से मिल कर आवास व्यवस्था संबंधित समस्या की जानकारी ली, जिसमें सिपेज, पानी, साफ साफई, मरम्मत, आबंटन और अन्य मुद्दे पर पुलिस परिवार की महिला और कर्मचारी से चर्चा किए। पुलिस परिवार के लगभग सौ परिवार के महिला उपस्थित रहे जिनसे चर्चा कर सभी समस्या के निराकरण हेतु स्वीकृत कार्य और अन्य मरम्मत के लिए आबंटन हेतु प्रस्ताव पर स्वीकृति पर चर्चा, पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका से आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा और रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता को निर्देशित किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पुलिस लाईन क्वार्टर में निरीक्षण किए जिसमें देखा गया कि आस पास की सफ़ाई, पोताई, सूरक्षा की दृष्टि से क्वार्टर के सामने घेरा हेतु ग्रील, खुली नाली को ढकना, वाहन शेड और बच्चों के लिए खेल मैदान आदि की आवश्यकता है। जिस पर 49-84 नम्बर क्वार्टर का मरम्मत शुरू करने, टॉयलेट ब्लॉक रिपेयर, 1 से 84 तक के क्वार्टर का पुताई और अन्य कार्य को जल्दी शुरू करने हेतु निर्देश दिये। नीचे क्वार्टर में अनावश्यक घेरा किए स्थान को ख़ाली करने हेतु सभी को आदेश दिए ताकि सबके लिए कॉमन घेरा कर सभी ब्लॉक को सुरक्षित किया जा सके। अन्य 72 क्वार्टर व 10 क्वार्टर मरम्मत के लिए पीएचक्यू प्रस्ताव भेजे हैं जिसके लिए जल्दी स्वीकृति मिलने की संभावना है। बेहतर रख रखाव कर आवास को सुंदर रखने वाले कर्मचारी के परिवार को बेस्ट मैंटेनेस का ईनाम देकर प्रोत्साहित किए ताकि और अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए प्रेरित हो। उन्होंने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाने और परिवार को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन