Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

: मुंगेली पुलिस की सर्जिकल अभियान: गुंडा और निगरानी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, जिला बदर की कार्रवाई के निर्देश दिए गए

Vivek Sahu

Tue, Nov 12, 2024
मुंगेली( न्यूज उड़ान)पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS ) के निर्देशन में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगतआज मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में निवासरत समस्त निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।   अभियान में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को प्रातः 06.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया।   इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन, उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य डिजीटल जानकारियां एकत्र की गयी।   चेकिंग अभियान में गुंडा तथा निगरानी बदमाशों के आजीविका के वर्तमान साधनों,व्यवसाय, रहन सहन के बारे में जानकारी ली गयी तथा इन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु कड़ी चेतावनी दी गयी। इस दौरान अपने निवास स्थान से फरार बदमाशों का बीसी रोल एवं चलन तहरीर जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। मुंगेली में वर्तमान में 50 से भी अधिक निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश है। पुलिस अधीक्षक ने जिन अपराधियों के व्यवहार में सुधार हैं उन्हें निगरानी व गुंडा बदमाश से हटाने और जिनके व्यवहार में सुधार नहीं है उनके खिलाफ जिला बादल की कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना चौकी प्रभारियों की विशेष भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन