Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: किराए के मकान में चला था धंधा, दूसरे राज्यों से पैकेज में लाई गई थी लड़कियां

Vivek Sahu

Wed, May 1, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) के पॉश इलाकों व पॉश कॉलोनियों में चार जगह दीगर राज्यों से कॉल गर्ल बुला सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बिलासपुर पुलिस की टीम ने प्लानिंग से रेड कर महिला दलालों समेत 11 पुरुषों व 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण से मुक्त करा उनके पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। 30 अप्रैल को सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अमेरी में स्थित सांई विहार अपार्टमेंट में रुखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक लोगों के द्वारा दूसरे राज्य की महिलाओं और व्यक्तियों को लाकर सांई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 11 व 13 को किराए में लेकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिलने पर सीएसपी सिविल लाइन आईपीएस उमेश गुप्ता को कार्यवाही की जवाबदारी सौंपी गई। आईपीएस उमेश गुप्ता ने सूचना की तस्दीक हेतु निर्धारित जगह पर पहले प्लानिंग से प्वाइंटर को ग्राहक बना कर भेजा। प्वाइंटर के द्वारा ग्राहक बन कर देह व्यापार के संचालकों से बातचीत की गई और सौदा तय किया गया। जिससे अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि हो गई। प्वाइंटर ने सीएसपी उमेश गुप्ता को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया। इसके बाद आईपीएस ने पर्याप्त महिला व पुलिस बल की टीम बना घेरेबंदी कर सांई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 11 व 13 में दबिश दी। मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को इस देह व्यापार का संचालक बताया जिनमे उन्होंने अपना नाम जावेद उर्फ रुखसार अहमद, नाजी अंसारी, और महिलाएं मधुबाला बर्मन और रेखा कुर्रे होना बताया। अंदर के कमरे को खुलवाने पर पता चला कि वहां एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए हैं। मौके पर तलाशी की कार्यवाही करने के बाद रुखसार अहमद से पूछताछ में उसने बताया कि शहर के दो अन्य ठिकानों पर भी मकानों में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। दोनों जगह में से गोकुलधाम पार्क में रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेज 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान है। इन दोनों के मकानों को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जा रहा था। उक्त दोनों जगह पर भी पुलिस टीम के द्वारा रेड कर आरोपियों को पकड़ा गया। सभी के पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65 हजार 830 रुपए मोबाइल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तुएं जिनमे उपयोग किए हुए कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतलें एक सीटी हंड्रेड बाइक, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक,, बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध किराए के मकान में देह व्यापार करने के चलते धारा 04,05,07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण से मुक्त करवाया गया है। इनमें चार लड़कियां कलकत्ता की रहने वाली हैं। उनको रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही है। रुखसार अहमद निवासी गोकुल पार्क कॉलोनी घुरू थाना सकरी, नाजिर अंसारी निवासी सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, चंदन कुमार सोनी निवासी सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाइन, अजय कुमार चेकल निवासी बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, गौरव चौबे निवासी सांई विहार अपार्टमेंट, दिनेश चंद्रा निवासी मुड़ापार बिलासपुर, तामेश्वर चंद्रा निवासी जमनी पाली साड़ा थाना दर्री जिला कोरबा, विकास अग्रवाल निवासी सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा, सतीश गौतम निवासी साड़ा कॉलोनी थाना दर्री जिला कोरबा, अफजाल हुसैन निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सरकंडा, दीपक ठाकुर निवासी पांचाली विहार राजकिशोर नगर थाना सरकंडा को पकड़ा गया है। इसके अलावा महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन