Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (आईपीएस) के द्वारा जनरल परेड का किया गया निरीक्षण।

Vivek Sahu

Sat, Dec 23, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें सीएसपी पूजा कुमार, डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी संजय साहू सहित थाना चौकी ऑफिस और पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें पांच अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी व अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए और कमी पाए जाने पर दो को छोटी सजा दिया गया। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया जिसमें शस्त्र अभ्यास, संदेशपत्र के साथ सेल्यूट, दिशा बदल, स्क्वॉड बन, धीरे चाल व ट्रैफिक संकेत आदि का अभ्यास कराया गया। डॉग स्क्वॉड में उपस्थित डॉग मास्टरों से ट्रेक्टर और स्नेफ़र डॉग का अभ्यास कराया की डॉग द्वारा वीआईपी मूवमेंट, चोरी, हत्या और अन्य मामलों में डॉग के द्वारा किस तरह से कार्यवाही की जाती है का डेमो देखे तथा उनका रख रखाव सावधानी पूर्वक करने की हिदायत दिये। शासकीय वाहन का निरीक्षण किया गया जिसमें रख रखाव,उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया। बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश दिये। आरआई भूपेंद्र गुप्ता को चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण कराने हेतु निर्देश दिये। वाहन चालकों का समय समय पर प्रशिक्षण आयोजित कर रीफ़्रेशर कोर्स आयोजित कर रख रखाव और अन्य बिंदु की जानकारी देने हेतु निर्देश दिये। सभी चालकों को किसी भी नशा से दूर रह कर ड्यूटी करने हेतु चेतावनी दी गयी। वाहनों में लोगों को मदद कर सकने के लिए फर्स्ट ऐड किट वितरण किया गया ताकि दुर्घटना, बलवा, क़ानून व्यवस्था और अन्य आपातकाल में चोट आदि से तत्काल उपचार किया जा सके। परेड पश्चात ओ.आर. और गुज़ारिश सुना गया। छोटी गलती, अनुपस्थिती, अनुशासनहीनता जैसे प्रकरण का तत्काल निराकरण हेतु आरक्षक और प्रधान आरक्षक का ओ. आर पेशी में पेश कर प्रकरण का निराकरण किया गया और कर्चारियों का गुज़ारिश सुनकर समस्या का निराकरण के लिए संबधित अधिकारी और शाखा को निर्देशित किए। थाना चौकी ऑफिस पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी का रोटेस्टर वार अनिवार्य रूप से सम्मिलित करने और परेड लगातार जारी रखने हेतु निर्देश दिया गया जिससे अनुशासन बेहतर किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन