Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित बिन्दुओ जे.सी.सी.टी., ceir पोर्टल, सायबर टीपलाईन प्रकरणो, एन.सी.आर.पी. पोर्टल, , mule अकाउंट पर आयोजित की गई समीक्षा बैंठक

Vivek Sahu

Fri, Jan 5, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान ) पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सायबर संबंधी प्रकरणो पर प्रभावी कार्यवाही करने के उददेश्य से आज दिनाॅक 05.01.24 को रेन्ज कार्यालय बिलासपुर में श्री अजय यादव (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक दौरान आशुतोष सिंह पुलिस अधीक्षक , संदीप पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन बिलासपुर रेन्ज साईबर थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह एवं रेन्ज के समस्त जिले के समस्त सायबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक दौरान आॅनलाईन सायबर फायनेन्सियल फ्राॅड प्रकरण के अनुसंधान एवं प्रकरणो की त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये, सायबर टीप लाईन प्रकरणो मे जिले के थानो से समन्वय स्थापित कर त्वरित प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने एवं प्रकरणो का अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये साथ ही एन.सी.आर.पी. पोर्टल एवं सी.सी.डब्ल्यु.सी. पोर्टल से प्राप्त शिकायते जो मुख्यतः नाबालिक बच्चो एवं महिलाओ से संबंधीत होती है उपरोक्त प्रकरणो में त्वरित जांच उपरांत जांच रिपोर्ट से संबंधीत थाना प्रभारी एवं पुलिस मुख्यालय तथा पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये साथ ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध बैंक अकाउंट यदि जिले के अपराध से संबंधीत हो तो उपरोक्त प्रकरण में अनुसंधान दौरान पोर्टल से प्राप्त जानकारी समावेश कर अविलंब निराकरण करने के निर्देश दिये गये,साथ ही सी.आई.ई.आर. पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल की व्यापक पतासाजी कर मोबाईल बरामद कराने के निर्देश दिये गये है।   उपरोक्त निर्देशो का कडाई से पालन करने एवं 15 दिवस बाद पुनः समीक्षा बैंठक आयोजित कर कृत कार्यवाही की समीक्षा की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन