Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: <em>झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि</em>

Vivek Sahu

Fri, May 26, 2023

कोरबा। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

कलेक्टर की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कलेक्टर ने अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा बनाये रखते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। सभी ने नक्सलवाद और हिंसा का विरोध करने तथा छत्तीसगढ़ राज्य को फिर से शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार लक्ष्मी कोरी , संजय सिंह सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन