Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नगरदा में आयोजित संकल्प शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को मिला उज्जवला गैस कनेक्शन

Vivek Sahu

Fri, Dec 22, 2023
सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत नगरदा में आयोजित शिविर में खाद्य विभाग सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 7 हितग्राहियों को नि:शुल्क नया उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नगरदा के ही 12 अन्य हितग्राहियो को SB कनेक्शन जारी किया गया। इस अवसर पर श्रीमती धनबाई राठौर, श्रीमती रोहिणी कवर, श्रीमती आशा निषाद , श्रीमती उत्तरी विश्वकर्मा,श्रीमती सुनीता, श्रीमती विद्या साहू, श्रीमती अनिता कंवर को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, सहायक प्रबंधक इंडियन आयल कॉर्पोरेशन रायगढ़ श्री दिग्विजय सिंग, नोडल अधिकारी श्री अरिजीत घोष (OMC) एवं खाद्य अधिकारी श्री जितेंद्र दिनकर सहित विभिन्न ग्रामीणों की उपस्थिति में अतिथियों के द्वारा हितग्राहियों को नया कनेक्शन प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन