Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 25 जनवरी को चांटीपाली, बीरभांठा, निमोही, खैरमुडा और भजपुर में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Wed, Jan 24, 2024
सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 25 जनवरी को ग्राम पंचायत भवन चांटीपाली, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बीरभांठा, शासकीय उच्चतर प्राथमिक स्कूल भवन निमोही, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खैरमुडा और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन भजपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम पंचायत भवन चांटीपाली में सुबह 10 बजे से एवम शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बीरभांठा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय उच्चतर प्राथमिक स्कूल भवन निमोही में सुबह 09 बजे से, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन खैरमुडा में दोपहर 01 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन भजपुर में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन