Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: विकसित भारत संकल्प यात्रा : 29 दिसम्बर को आमगांव, बेलकरी, नंदेली, जमगहन, मुक्ता, जामपाली, असौंदा, नंदौरखुर्द, सुखदा और बरतुंगा में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
 सक्ती,  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 29 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भवन आमगांव, ग्राम पंचायत भवन बेलकरी, ग्राम पंचायत भवन नंदेली, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन जमगहन, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन मुक्ता, शासकीय प्राथमिक शाला जामपाली, शासकीय माध्यमिक शाला असौंदा, शासकीय प्राथमिक शाला नंदौरखुर्द, शासकीय प्राथमिक शाला भवन सुखदा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरतुंगा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत भवन आमगांव में सुबह 9 बजे से, ग्राम पंचायत भवन बेलकरी में दोपहर 01 बजे से और ग्राम पंचायत भवन नंदेली में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मालखरौदा के शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन जमगहन में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन मुक्ता में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत सक्ती शासकीय प्राथमिक शाला जामपाली में सुबह 9 बजे से, शासकीय माध्यमिक शाला असौंदा में दोपहर 01 बजे से और शासकीय प्राथमिक शाला नंदौरखुर्द में दोपहर 03 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत डभरा के शासकीय प्राथमिक शाला भवन सुखदा में सुबह 10 बजे से एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन बरतुंगा में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने शिविर में शामिल होने वाले ग्रामों में जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज बनाए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन