कोरबा : अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
Vivek Sahu
Fri, Oct 9, 2026
अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद।
लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त।
आरोपी के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही
आरोपी :
बलराम जज्ञासी पिता रमेश कुमार उम्र 42 वर्ष, निवासी सिंधी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली, जिला कोरबा।
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सिंधी मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित आरोपी के मकान के पास बने गोदाम में दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपी द्वारा बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से भंडारित विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा मौके से लगभग ₹2 लाख कीमत के 18 नग कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन