Friday 9th of October 2026

ब्रेकिंग

टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।

अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

कोतवाली पुलिस की वारंटियों एवं बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। असामाजिक तत्वों एवं वारंटीयो के विरुद्ध लगातार कार

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

दूरस्थ अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने रखी अपनी बात, कलेक्टर ने दिए। संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश।

कोरबा : घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

घर से इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान चोरी करने वाले एवं चोरी के सामान को खरीदने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार।

लगभग ₹3 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद।

बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान जप्त।

कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से दिनांक 02.10.2026 से 06.10.2026 के मध्य चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग सामान के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके कब्जे/निशानदेही से लगभग ₹3 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा पुलिस की अपील :

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में देवें।

अपराध क्रमांक 823/26 धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपी :

1. रहीम खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

2. रईस खान पिता कलीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

3. साहिम खान पिता कलीम खान उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कोरबा

4. ⁠मुकेश अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा

5. ⁠दीनदयाल पिता स्व रघुनाथ अग्रवाल उम्र 59 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा

6. ⁠नीरज अग्रवाल पिता गोपीराम अग्रवाल उम्र 47 वर्ष निवासी अग्रोहा मार्ग कोरबा

थाना कोतवाली, जिला कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन