Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, योगेश कश्यप की हत्या के मामले में एक आरोपी और चार नाबालिग

कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, बास के सहारे बाहर निकला।

स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाईप 1 डायबिटिज (T1D) क्लीनिक का शुभारंभ।

शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय ह

बीजेपी की नई प्रभारी बनकर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, तो महंगाई के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरा ।

कोरबा : कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, बास के सहारे बाहर निकला।

कोरबा, छत्तीसगढ़ (दैनिक न्यूज उड़ान)कोरबा जिले के केरवा गांव में 27 दिसंबर की रात एक कुएं में किंग कोबरा गिरा हुआ दिखाई दिया जिस पर गांव वालों ने चिंता जाहिर की और बचाने के उद्देश्य से रेस्क्यू टीम को सूचना देना बेहतर समझा फिर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के रेस्क्यू टीम जितेंद्र सारथी को दिया।

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी ने इसकी सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दिया जिनके निर्देशानुसार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात के समय घटनास्थल पर निगरानी के लिए अपने कर्मचारियों को तैनात किया, ताकि सांप को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे और स्थिति पर नजर रखी जा सके।

वन विभाग से सूचना प्राप्त होने के बाद तड़के सुबह नोवा नेचर की टीम किंग कोबरा को रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंची,हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही किंग कोबरा कुएं से स्वयं बाहर निकल चुका था,इसके बाद नोवा नेचर की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इसकी जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिया।

इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता, वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता महत्वपूर्ण रही, किंग कोबरा जैसे वन्यजीवों की उपस्थिति में घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय वन विभाग को सूचना देना आवश्यक है।

नोवा नेचर की टीम से जितेन्द्र सारथी ने अपील की है कि यदि किसी भी स्थान पर सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें, तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग को सूचित करें,समय पर सूचना देने से मानव तथा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन