Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

बिलासपुर : 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर का दबदबा, खिलाड़ियों ने खूब बटोरे पदक।

बिलासपुर( दैनिक न्यूज उड़ान) न्यायधानी में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता तीसरे दिन तैराकी और बेसबॉल स्पर्धाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

इन प्रतियोगिताओं में राज्य के सभी संभागों—बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें बिलासपुर संभाग का सभी खेलों में दबदबा कायम है।

विजेता खिलाड़ियों को सहायक संचालक खेल जी. डी.गर्ग डॉ सुरेश शुक्ला, संदीप त्रिपाठी,अजय त्रिपाठी,अख्तर खान,हेमंत यादव,धनीराम यादव,आशीष मिश्रा,अजय त्रिपाठी ने मैडल प्रदान किया।

​तैराकी प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम:

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालक 14 वर्ष): रायपुर के विभोर सिंह (03:18:62) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बिलासपुर के आरव सोनी दूसरे और किश्वर तीसरे स्थान पर रहे।

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालिका 14 वर्ष): बिलासपुर की पियूषा वैद्य (03:42:59) प्रथम तथा वैभवी लोनिया द्वितीय स्थान पर रहीं। रायपुर की हिमांशी साय ने तीसरा स्थान पाया।

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालक 17 वर्ष): रायपुर के विकास त्रिपाठी (02:57:84) प्रथम, बिलासपुर के रोहित कुमार लोनिया द्वितीय और रायपुर के नवीन कुमार तृतीय रहे।

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालिका 17 वर्ष): बिलासपुर की काव्या रिगरी (03:30.75) ने स्वर्ण, दुर्ग की पूजा साय ने रजत और बिलासपुर की रानी सोने ने कांस्य पदक जीता।

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालक 19 वर्ष): बिलासपुर के सुयश यादव (02:36:25) प्रथम और रायपुर के यशवंत साय द्वितीय स्थान पर रहे।

​200 मीटर फ्रीस्टाइल (बालिका 19 वर्ष): बिलासपुर की दिव्या पहाड़ी (03:54:59) ने बाजी मारी।

​50 मीटर बैकस्ट्रोक: बालक 14 वर्ष में दुर्ग के लुकुराम साय, बालिका 14 वर्ष में बस्तर की सपना कोरराम, बालक 17 वर्ष में बस्तर के बबलू एन्जा, बालिका 17 वर्ष में बिलासपुर की खुशी लोनिया, बालक 19 वर्ष में बिलासपुर के मोहम्मद और बालिका 19 वर्ष में दुर्ग की मानसी डहरिया ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।

​50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: बालक 14 वर्ष में रायपुर के मुकेश्वर मोडले, बालिका 14 वर्ष में दुर्ग की तनुश्री कोसरे, बालक 17 वर्ष में बिलासपुर के साहित कुमार, बालिका 17 वर्ष में दुर्ग की वृत्ती कोसरे, बालक 19 वर्ष में बिलासपुर के स्वास्तिक कुमार यादव और बालिका 19 वर्ष में बिलासपुर की वर्मा ने पहला स्थान पाया।

​100 मीटर फ्रीस्टाइल: बालक 14 वर्ष में बिलासपुर के यादव, बालिका 14 वर्ष में बिलासपुर की वैभवी लोनिया, बालक 17 वर्ष में बिलासपुर के कश्यप, बालिका 17 वर्ष में बिलासपुर की राजी, बालक 19 वर्ष में बिलासपुर के अर्थीत सिंह होरा और बालिका 19 वर्ष में बिलासपुर के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

​बटरफ्लाई व अन्य स्पर्धाएं: बालक 14 वर्ष 200 मीटर बटरफ्लाई में बिलासपुर के समय सिंह तथा 17 वर्ष वर्ग में विनीत गर्ग प्रथम रहे। 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले (17 वर्ष) में बिलासपुर के प्रांजल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

​बेसबॉल प्रतियोगिता (अंतिम परिणाम):

​बेसबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबलों में बिलासपुर संभाग का वर्चस्व देखने को मिला:

​14 वर्ष (बालक व बालिका): दोनों वर्गों में बिलासपुर की टीम प्रथम रही। दुर्ग द्वितीय और बस्तर तृतीय स्थान पर रहे।

​17 वर्ष (बालक व बालिका): दोनों वर्गों में बिलासपुर ने पहला स्थान, दुर्ग ने दूसरा और बस्तर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

​19 वर्ष (बालिका): बिलासपुर की टीम विजेता बनी, जबकि दुर्ग द्वितीय और बस्तर तृतीय स्थान पर रहे।

​प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन