Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) पोड़ीबहार निवासी सुभाष राठौर के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जहरीला कोबरा सांप सोफे के अंदर छिपा मिला।

सांप को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल वन विभाग एवं RCRS को सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस और उमेश के साथ मौके पर पहुंचे।

अविनाश यादव ने सावधानीपूर्वक सोफे में छिपे कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया, जबकि टीम के अन्य सदस्यों ने रेस्क्यू के दौरान आवश्यक सहयोग किया।

कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

RCRS टीम ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें।

सुरक्षित दूरी बनाकर तत्काल वन विभाग या RCRS टीम को सूचना दें।

वन विभाग और RCRS की अपील:

“सांप दिखे तो डंडा नहि फोन उठाए और RCRS को कॉल करें — आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।”

📞 RCRS Helpline: 9827917848 | 9009996789 | 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन