Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल

वोट बचाओ–देश बचाओ अ दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

मंदिर की दीवार में छिपकर बैठा विशाल अजगर, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दीवार तोड़कर जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षित

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव।

मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग।

कोरबा : अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ आज होगें दिल्ली रवाना।

अशोक मोदी को मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

आज होगें दिल्ली रवाना।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के केबीनेट मंत्री विपुल गोयल होगें ’’मुख्य अतिथि’’।

धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में विगत अनर्कों वर्षों से निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री अशोक मोदी को एक और महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन नई दिल्ली द्वारा धार्मिक क्षेत्र में उनके जीनव पर्यन्त उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण सिंघल के अध्यक्षता में दिनॉक 14 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10.00 बजे नई दिल्ली स्थित अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में भव्य अग्र अलंकरण ससारोह 2026 आयोजित है।

इस समारोह में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर परम श्रद्वेय गीता मनीषी, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद जी महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

इस समारोह में पूरे देश भर से 51 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया जायेगा।

इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में सम्मिलित होने के लिए अशोक मोदी आज नई दिल्ली के लिए रवाना हों गये है।

विदित हो कि धार्मिक क्षेत्र में श्री अशोक मोदी का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी रहा है।

वे वर्षों से धार्मिक आयोजनों, मंदिर सेवा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय रहे हैं।

उनके सेवा, समर्पण एवं धार्मिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता न केवल उनके लिए, बल्कि संपूर्ण कोरबा नगर एवं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

अशोक मोदी जी को ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’ के लिए चयनित किए जाने पर कोरबा नगर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन