Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल

वोट बचाओ–देश बचाओ अ दर्री क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल आयोजित।

मंदिर की दीवार में छिपकर बैठा विशाल अजगर, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दीवार तोड़कर जितेंद्र सारथी की टीम ने सुरक्षित

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव।

मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग।

कोरबा : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित 'मुरली होटल, शारदा स्वीट्स' को आगामी आदेश तक बंद करने का नोट

कोरबा : कटघोरा( दैनिक न्यूज उड़ान)

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कड़ा प्रहार किया है।

आज विभाग की टीम ने कटघोरा स्थित प्रसिद्ध 'मुरली होटल, शारदा स्वीट्स' में आकस्मिक दबिश देकर सघन निरीक्षण किया।

जांच के दौरान होटल में भारी गंदगी (अनहाइजीनिक कंडीशन) पाए जाने और खाद्य सुरक्षा मानकों (FSSAI) के नियमों का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए फर्म को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस थमा दिया है।

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई, सांभर का लिया सैंपल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभाग को उक्त प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी शिकायत के आधार पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची।

निरीक्षण के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर सांभर का सैंपल एकत्र किया है, जिसे विधिवत सील कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

गंदगी और FSSAI नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि होटल के किचन और निर्माण स्थल पर साफ-सफाई का घोर अभाव है और बेहद अस्वच्छ (Unhygienic) परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है।

इसके अलावा संचालक द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनिवार्य दिशा-निर्देशों और नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।

मामले की गंभीरता और आम जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से मुरली होटल, शारदा स्वीट्स को आगामी आदेश तक संचालन बंद रखने का नोटिस जारी कर दिया है।

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से कटघोरा सहित पूरे जिले के होटल और मिठाई संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन