कोरबा : भव्य रामलीला आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता । कोरबा में भव्य रामलीला आयोजन की तैयारियाँ पूर्णता की ओर, प्रेस वार्ता में दी
Vivek Sahu
Fri, Oct 16, 2026
भव्य रामलीला आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता ।
कोरबा में भव्य रामलीला आयोजन की तैयारियाँ पूर्णता की ओर, प्रेस वार्ता में दी गई विस्तृत जानकारी ।
प्रभु श्रीराम की भक्ति, मर्यादा और आदर्शों से जन-जन को जोड़ने का संकल्प।
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) आज पंचवटी विश्राम गृह, कोरबा में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ सम्मिलित होकर पत्रकार बंधुओं से विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर रामलीला आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।
यह आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
आप सभी को सपरिवार सादर आमंत्रण!
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह , उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, श्रीमती रुक्मणि नायर , सभापति नूतन सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा , एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल जी, नरेंद्र देवांगन जी, मुकुंद सिंह कंवर , श्रीमती ममता यादव , सरोज शांडिल्य, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल , पार्षद राकेश वर्मा , पंकज देवांगन , सुशील गर्ग ,आरिफ खान , राकेश नागरमल , नगर निगम उपायुक्त पवन वर्मा , अखिलेश शुक्ला,सचिव रामेश्वर कंवर , सहित पदाधिकारीगण, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण, प्रेस मीडिया के भाई - बहन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आइए, प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें और भक्ति, आस्था एवं सांस्कृतिक उत्सव के इस पावन आयोजन का हिस्सा बनें।
स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर, घंटाघर, कोरबा।
दिनांक: 15 से 20 अक्टूबर 2026
जय श्रीराम! 🚩
#भव्य_रामलीला #दशहरा_उत्सव #कोरबा #प्रभु_श्रीराम #सांस्कृतिक_विरासत #रामलीला_आयोजन
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन