Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई। रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए।

कोरबा : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण।

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज आईटीआई रामपुर भवन में चल रहे रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने टाइल्स लगाने, खिड़कियों की मरम्मत और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने को कहा।

उन्होंने वर्क ऑर्डर में निर्धारित तिथि के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और एसडीओ को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा ठेकेदार को निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, एसडीएम सरोज महिलांगे, एसडीओ राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन