Saturday 17th of October 2026

ब्रेकिंग

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के तहत मितानिन दीदियों का कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया सम्मान, जनसेवा में योगदान की सर

चोरी के अलग-अलग मामलों का कुसमुण्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 05 आरोपी गिरफ्तार।

अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में । हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ एवं लू

NH-130 पर दुर्घटना प्रबंधन में लापरवाही, NHAI ने रखरखाव एजेंसी पर लगाया ₹10 लाख का जुर्माना।

कोरबा : बालको नगर अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित किया भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह।

बालको नगर (दैनिक न्यूज उड़ान)बालको नगर अग्रवाल सभा द्वारा साईं मंगलम परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों की आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और मनमोहक स्वागत नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया।

​समारोह के दौरान अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों और पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के इन होनहारों को मंचासीन अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील जैन जी, विशिष्ट अतिथि सुमेर डालमिया जी एवं शिव अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

समारोह की अध्यक्षता बालको नगर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल जी ने की।

​अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुनील जैन जी ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

वहीं अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में समाज की समृद्ध संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं को संजोकर रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

​कार्यक्रम का सफल संयुक्त मंच संचालन सभा के सचिव नीतीश डालमिया जी एवं कोषाध्यक्ष ऋषी अग्रवाल ने किया ।

समारोह को सफल बनाने में निधि अग्रवाल , पारुल अग्रवाल, ममता अग्रवाल और मीनाक्षी अग्रवाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन