Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में खूनी लूट, संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। बुधवार दोपहर जिले के छुरी क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े खूनी लूट की वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने दुकान संचालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और घायल अवस्था में छोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों आरोपी अचानक राज ज्वैलर्स की दुकान में घुसे और लूटपाट करने लगे। जब दुकान संचालक ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद संचालक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी दुकान में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल संचालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और छुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई इस खूनी लूट की वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन