Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था। वह ओवरब्रिज के नीचे अन्य मजदूरों के साथ अस्थायी रूप से रहकर जीवनयापन करता था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह राजेश का उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि दोपहर में राजेश चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी दोबारा वहां पहुंचा और लाठी से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। ( देखें वीडियो ) ttps://youtube.com/shorts/waCWrethlfI?si=KFCuxIS8-cP5P4HL।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन