Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : अपराधियों पर लगातार शिकंजा, चोरी के प्रकरणों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

अपराधियों पर लगातार शिकंजा, चोरी के प्रकरणों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी की प्रभावी कार्रवाई से स्कूटी चोरी का खुलासा।

चोरी की गई स्कूटी बरामद, विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।

कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी एवं थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

1. पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी की कार्रवाई, स्कूटी चोरी मामले में 02 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी अंतर्गत थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 497/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई स्कूटी की पतासाजी एवं विवेचना के दौरान 02 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में उनके द्वारा अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया गया।

चोरी गई स्कूटी बरामद कर विधि अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

2. स्कूटी चोरी के प्रकरण में 02 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया

थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 564/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई स्कूटी वाहन क्रमांक CG 12 AY 5376 की पतासाजी के दौरान 02 विधि से संघर्षरत बालकों से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उनके द्वारा मिलकर स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया।

3. गैस सिलेंडर एवं स्टील सामग्री चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी दिलचंद आदिले पिता वेद राम आदिले उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास खम्हरिया को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी द्वारा घर के पीछे रखे गैस सिलेंडर एवं स्टील सामग्री चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सामग्री बरामद कर विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

सजग कोरबा सतर्क कोरबा

कोरबा पुलिस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन