Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में डॉ. नागेंद्र बागरी की निगरानी में 600 ग्राम के प्रीमैच्योर नवजात ने 90 दिन तक NICU में जिंदग

Buddhist Studies Scholar Dr. Suresh Kumar Selected for ‘IARA Outstanding Academician Award–2026

Devotees of Sant Nirankari Mission Donated 63 Units of Blood in Rajouri.

जम्मू/राजौरी : लगातार बारिश से राजौरी डीसी ऑफिस की इमारत में आईं दरारें, प्रशासन ने एहतियातन कार्यालय किया शिफ्ट।

जम्मू/राजौरी/ दैनिक न्यूज उड़ान / जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सरकारी इमारतों पर भी दिखाई देने लगा है।

जिला मुख्यालय स्थित डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय की इमारत में कई स्थानों पर दरारें आने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लेते हुए कार्यालय के कामकाज को अस्थायी रूप से दूसरी सुरक्षित इमारत से संचालित करने का निर्णय लिया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण इमारत की संरचना पर प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते दीवारों और अन्य हिस्सों में दरारें दिखाई दी हैं।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तकनीकी अधिकारियों से भवन का निरीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विशेषज्ञों द्वारा भवन की विस्तृत जांच के बाद ही यह तय किया जाएगा कि इमारत का उपयोग सुरक्षित है या इसके मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता होगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि कर्मचारियों, अधिकारियों और कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी सेवाओं को लेकर चिंतित न हों।

प्रशासन के अनुसार, डीसी कार्यालय के अस्थायी रूप से स्थानांतरित होने के बावजूद सभी आवश्यक सरकारी कार्य, जन शिकायतों की सुनवाई, प्रमाण पत्र जारी करने सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टर .......अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन