कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में गरिमामय अलंकरण समारोह। (Investiture Ceremony) आहवान का आयोजन।
Vivek Sahu
Wed, Jul 22, 2026
प्रेस विज्ञप्ति : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में गरिमामय अलंकरण समारोह।
(Investiture Ceremony) आहवान का आयोजन।
न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एल. गौतम, डिप्टी कमांडेंट, CISF, कोरबा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
इसके पश्चात सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आर्यन अग्रवाल (कक्षा XII-A) को हेड बॉय तथा हर्षिता बागले (कक्षा XII-A) को हेड गर्ल नियुक्त किया गया।

विद्यालय छात्र परिषद् में विभिन्न पदों के लिए कुल 78 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए नेतृत्व, अनुशासन एवं सेवा भावना का परिचय दिया।
चयनित पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, विद्यार्थियों के हितों का संरक्षण करने तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि एल. गौतम ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता अपने आचरण और कार्यों से दूसरों को प्रेरित करता है तथा विद्यालय में विकसित नेतृत्व क्षमता भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विद्यालय के चेयरमैन श्री किशोर कुमार साहू ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू ने विद्यार्थियों को टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. राव ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू , डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य डी. एस. राव, उप प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हर्रिट, अकैडेमिक डीन ऋतेश राय, हेड मास्टर जगजीत सिंह भट्टी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारी ने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन